सम्मेलन में चलने का आग्रह : विधायक
साड़म | साड़ममंडय टोला एवं संतोषी मंदिर प्रांगण में बैठक कर ग्रामीणों ने गोमिया विधायक माधवलाल सिंह का साथ देने का वादा किया। इस पर विधायक ने कहा कि जनता हमारे लिए सब कुछ है। जनता के ही बदौलत आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से 29 सितंबर को स्वांग नेहरू हाई स्कूल ग्राउंड स्थित सम्मेलन में चलने का आग्रह किया। विदित हो कि इस महासम्मेलन में संभवत: विधायक कार्यकताओं के साथ विचार विमर्श करने के साथ कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बैठक में धनेश्वर तिवारी, बासुदेव भंडारी, मनबोध डे, तपाड़ी ठाकुर, राजेश सिंह, गुलजार राय, रविशंकर प्रसाद, सुरेश राम बलिराम, राजेंद्र राम आदि मौजुद थे।