- Hindi News
- गोमिया विधानसभा में पचीस कलस्टरों में तैनात हैं चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मी
गोमिया विधानसभा में पचीस कलस्टरों में तैनात हैं चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मी
गोमिया विधानसभा में पचीस कलस्टरों में तैनात हैं चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मी
हरिजनआदिवासी उच्चविद्यालय तिरकोपी, प्रा विद्यालय जरकुंडी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुर्कनालो, पिट्स मोडर्न स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेहावन, झूमरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंडेर, तिरला, महुआटांड़, ललपिनयां, तेनुघाट में मानीटरिंग की जिम्मेवारी डा राकेश को दी गई है। उनके नेतृत्व में डा िबनोद तिवारी, डा बिनोद दास, डा सबिता वर्मा, डा हेलेन बारला, डा अनंत कुमार तैनात रहेंगें। जबकि ज्योति शिशु मंदिर पेटरवार, लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट, उमवि प्रखंड कालोनी विवाह मंडप पेटरवार, बालिका उच्च विद्यालय तेनुघाट की मानीटरिंग डा अलबेल करकेट्टा कर रहे हैं। उनके सहयोग के लिए डा अजय चौधरी, डा प्रीति, डा अनुपमा, डा विष्णु प्रकाश, डा निरो जो जो उपस्थित होंगे जो चिकित्सा दल और ममता वाहन के साथ तैनात हैं। इसके अलावा प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार और मध्य एवं उच्च विद्यालय हरनाद में डा नवाब के नेतृत्व में डा राजेश ममता वाहन के साथ तैनात किए गए हैं। जबकि एनजेएस इंटर कालेज जैनामोड़, एमएस पाथुरिया, उच्च विद्यालय बांधडीह तथा अराजु के मोनिटरिंग की जिम्मेवारी डा राजकुमार तैनात हैं।