पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास की नीति सिर्फ कांग्रेस के पास : विमल

विकास की नीति सिर्फ कांग्रेस के पास : विमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमियाविधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी सह जिप सदस्य विमल कुमार जायसवाल ने सोमवार को कसमार पेटरवार गोमिया प्रखंड के कई गांवों में सघन दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने दौरा के क्रम में लोगों से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर मतदान कर भारी मतों से जिताने के लिए अपील की। दौरा के क्रम में उन्होंने कहा कि सभी धर्म और जाति का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिससे चुनाव में जीतना सुनिश्चित है। विकास की नीति ओर नीयत कांग्रेस के पास है। कहा कि अबकि बार गोमिया में हर हाल में परिवर्तन हाेना तय है। जनादेश मिलने के बाद किसानों के खेतों में पानी, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्य विकास के सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। सेवक बनकर जनता की सेवा करेंगे। दौरा में उनके साथ कांग्रेस की बबीता जायसवाल, शोभा जायसवाल, मो. कमरूल होदा, मो. कलीम, भरत साव, मनबोध घांसी, दीपक जायसवाल, शशि कपूर, संतोष जायसवाल, मो. मुबारक, मनोज तुरी आदि शामिल थे।