विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस की बैठक
गोमिया| सामुदायिकभवन डुमरी में विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस गोमिया अंचल की एक बैठक विनय महतो की अध्यक्षता में हुई। यहां समिति के सचिव श्याम सुंदर महतो ने कहा कि दो दशक से विस्थापितों की मांगों को लेकर आंदोलन चालाया जा रहा है। टीटीपीएस प्रबंधन झूठा आश्वासन देकर उन लोगों को छल रहा है। जबकि यह कहा गया था कि रेलवे लाइन का निर्माण पूर्ण होने पर सभी विस्थापितों को नियोजित कर लिया जाएगा। लेकिन प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को नियोजन देने के बजाय गांवों में फूट पैदा कर आपस में लड़वाने का काम कर रही है। यदि इस कारण कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेवार टीटीपीएस प्रबंधन होगा। साथ ही यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विस्थापितों के नियोजन आदि मांगें की।