- Hindi News
- दो एनसीसी कैडेट्स ने स्कूलों का मान बढ़ाया
दो एनसीसी कैडेट्स ने स्कूलों का मान बढ़ाया
नारीशक्ति, शौर्य वीरता और देश प्रेम के जज्बे से प्रेरित होकर पिट्स मॉर्डन स्कूल गोमिया के दो एनसीसी कैडेट्स ऋचा तिवारी सीनियर विंग तथा आयुषी कुमारी जूनियर विंग ने रिपब्लिक डे कैंप एवं पीएम रैली नई दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। पीएम की रैली में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर झारखंड के राज्यपाल डॉ सैयद अहम ने रिचा तिवारी को नगद राशि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कैंप में पूरे भारत वर्ष से 17 एनसीसी निदेशालयों के चुने गए उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट्स ने नई दिल्ली में 1 जनवरी से 29 जनवरी 15 में कड़ी मेहनत के उपरांत भाग लिया था। बिहार झारखंड एनसीसी निर्देशालय ने रिचा तिवारी तथा आयुषी कुमारी को बेस्ट कैडेट्स के रूप में चयनित किया था। रिचा तिवारी ने राईट मार्कर के रूप में बिहार झारखंड निर्देशालय का मार्च पास्ट में प्रतिनिधित्व कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी दी। ऑल इंडिया स्तर पर इस कैंप में अंडर ऑफिसर की हैसियत से कैडेट्स रिचा तिवारी तथा आयुषी कुमारी ने फायरिंग ड्रील कंपीटीशन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू तथा प्लेग एरिया ब्रीफिंग में कड़ी प्रतिस्पर्द्धा के बीच बेस्ट कैडेट का खिताब जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इनकी इस सफलता पर पिट्स माॅडर्न विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्यक्ष सहित आईईएल महाप्रबंधक संजय सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के वाईस चेयरमैन विजय कुमार दूबे ने भी खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।