किया कोनार डैम का निरीक्षण
गोमिया| डीवीसीके अधीक्षण अभियंता संजीत कुमार सिन्हा ने कोनार डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने डैम की जल संचय की जानकारी ली, साथ ही यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इन दिनों कोनार डेम में जल संचय सामान्य है। उन्होंने कहा कि जल स्तर बढ़ने पर निगरानी रखी जाए। जलस्तर बढ़ने पर डैम का फाटक खोलने के पूर्व इसकी विधिवत सूचना दी जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान हो। इस मौके पर डैम के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे।