विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
गोमिया| गोमियाप्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। यहां मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित इंदिरा आवास योजनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित मनरेगा योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर नई योजनाओं का चयन करें। ग्राम सभा द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उसकी सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी तरह के पेंशन लाभुकों, जिसमें किसी तरह की त्रुटियां रह गई हैं, का निराकरण कर पेंशन भुगतान की दिशा में आवश्यक कारवाई करें। इसके अलावा प्रखंड के सभी पंचायतों में बन रहे इंदिरा आवास का ससमय निरीक्षण कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त करें। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद, बीपीओ राकेश कुमार, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार गुप्ता, पंचायत सेवक परमेश्वर महतो, रोजगार सेवक विनय कुमार गुरु सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।