पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

विधायक ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साड़म| होसिरदेवीपुर खेलाचंडी मैदान में स्व मुनी साव मेमोरियल 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गोमिया विधायक सह धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष माधवलाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता अमित महतो की भी सराहना की। इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया है, इसका फाइनल मैच 19 अक्टूबर को होगा। मैच एसएस क्लब देवीपुर एवं चेस 11 हजारी के बीच खेला गया। मैच में अंपायर की भूमिका जीतू पांडेय एवं धीरज सिंह ने निभाई। मौके पर योगेश साव, हेमराज, राजेश प्रजापति, किशोर साव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।