पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 415 लोगों का इलाज

शिविर में 415 लोगों का इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया. आर्डियरअस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। इसका उद्‌घाटन आईईएल के जीएम संजय सिंह ने किया। यहां आईईएल के प्रबंधक एचआर विजय दूबे ने कहा कि आर्डियर अस्पताल प्राय: निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर गरीब असहाय लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा एके झा ने बताया कि यहां 415 रोगियों की जांच कर दवा दी गई। शिविर को सफल बनाने में डा रमेश रजक, डा नवल किशोर, डा अंजन केरकट्टा के अलावा योगेश, अशोक, रोहित, पाॅल हांसदा, सिस्टर होरो का योगदान रहा। मौके पर कंपनी के प्रबंधक इंजीनियर राकेश कुमार भी उपस्थित थे।