शिक्षक सामूहिक अवकाश पर गए
गोमिया. गोमियाप्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शनिवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। इससे प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन ठप हो गया। गोमिया प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य आर महतो बी सिंह ने बताया कि झारखंड में छठा वेतनमान जनवरी 2006 से लागू है। इसके बावजूद इसका लाभ यहां के शिक्षकों को नहीं मिल रहा है।