पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला
> वारदात के बाद खुद को भी चाकू मार घायल किया
भास्करन्यूज|गोमिया
नरकीखुर्द गांव के दुम्बाबेड़ा गांव में 18 वर्षीया एक नवविवाहिता सुगमति देवी को उसके पति परमेश्वर मांझी ने चाकू से गोद कर मार डाला। यही नहीं इस घटना को अंजाम देने के लिए उसने खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। नवविवाहिता के पिता महावीर मांझी ने बताया कि छह माह पहले उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह रांगामाटी (चिनियागढा) निवासी परमेश्वर मांझी के साथ किया था। वह दो दिन पहले ही उनकी बेटी को लेकर नरकी आया और अचानक चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उस पर किसी को शक हो इसके लिए उसने खुद को भी चाकू मार कर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। वहां उन्हें परमेश्वर पर शक हुआ तो उन्होंने उसे दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली। उसने कहा कि वह उसे बार-बार मायके जाने से रोक रहा था, किंतु वह नहीं मान रही थी। अंत में विवश होकर वह अपनी प|ी के साथ ससुराल गया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना की लिखित सूचना मृतका के पिता महावीर मांझी ने स्थानीय पुलिस विष्णुगढ़ थाने को दे दी है।। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के पति परमेश्वर मांझी को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों ने भारी रोष व्याप्त हो गया है।