रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया
गोमिया|स्वांग स्थितजारंगडीह सीम काली मंदिर प्रांगण में साईंनाथ आरकेस्ट्रा ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसका उदघाटन गोमिया विधायक सह धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष माधवलाल सिंह ने किया। सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम कर रोड सेल कमेटी लोगों काे रोजमर्रा के कामों से सुकून देने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सोनू राज ने राम सिया राम जय जय राम गा कर किया। बाद में राजा चक्रवर्ती, इंदु कुमारी और मौसमी ने कई गीत प्रस्तुत किए। वहीं नृत्यांगना निशा, शिल्पी, करिश्मा, सोनी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दिनेश, विनोद, मंटू सिंह, हारू चक्रवर्ती ने वाद्य यंत्रों से समां बांधा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश यादव, उमा सिंह, प्रशांत कुमार, सच्चिदानंद, दीपक, मोती यादव, सुमंजय सिंह, कृष्णा निषाद, मो मोबारक, मोईन खान, केदारनाथ स्वर्णकार, पंकज सिन्हा आदि का योगदान रहा।