पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेविकाओं को सात माह से नहीं मिला है मानदेय

सेविकाओं को सात माह से नहीं मिला है मानदेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार | प्रखंडमें बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं को मार्च 2014 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही अप्रैल 2014 से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के टीएचआर /बालवाड़ी का भुगतान भी बाकी है। संबंधित दुकानदार उपलब्ध करायी गयी सामग्री के भुगतान के लिए बार-बार तगादा कर रहें हैं। इस संबंध में सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने गोमिया विधायक सह धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष माधवलाल सिंह को पत्र लिखकर बकाये मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। सेविकाओं ने लिखा है कि इसके चलते सेविका एवं सहायिका तनाव में हैं। इस परिस्थिति में कर्तव्यों का निर्वहन कठिन हो गया है। विधायक को बताया गया कि मानदेय एवं टीएचआर/बालवाड़ी सामग्री के भुगतान की राशि का आवंटन बहुत पहले से उपलब्ध है। सेविकाओं ने कहा कि दुर्गापूजा, दीपावली, छठ में मानदेय आदि का भुगतान नहीं होने पर उनके समक्ष विकट स्थिति है।