34 वर्षीय युवक हुआ गायब
साड़म | गोमियाप्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के नहर किनारे निवासी मन्नू राम का 34 वर्षीय पुत्र विगत 5 दिनों से लापता है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। मन्नू राम कहते हैं कि वह बिना किसी को बताए कहीं नहीं निकलता था, लेकिन वह पता नहीं कहां गायब हो गया। उन्होंने गोमिया थाना में मामला दर्ज कराया। साड़म मंडय टोला निवासी गिरीश राम, शंभु ओहदार, रवि सिंह आदि लोग इनके पुत्र को खोजने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।