सघन दौरा किया
साड़म | भाजपानेता बिंदु भूषण दुबे ने गोमिया के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों से आशिर्वाद लिया। इनके अनुसार ये विगत 20 वर्षाे से कोयलांचल की राजनीति में सक्रिय है और वर्तमान में भाजपा पार्टी के समक्ष एक प्रत्याशी के तोर पर अपनी उम्मीदवारी पेश की है। मौके पर गुडेमल केवट, राजकुमार साव, मोहनलाल अग्रवाल, मदन प्रसाद स्वर्णकार, दुलाल प्रसाद, राजेश कुमार पांडेय, बद्री पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।