समझौता वार्ता
ललपनिया। संयुक्तश्रमायुक्त झारखंड सरकार के समक्ष टीटीपीएस के ठेका श्रमिकों को 2100 रुपए वेतन बढ़ोतरी को लेकर ठेका मजदूर प्रतिनिधि एवं टीटीपीएस प्रबंधन तथा श्रमायुक्त के साथ त्रिपक्षीय वार्ता गोमिया विधायक माधवलाल सिंह की पहल पर हुई। वार्ता समझौता में टीटीपीएस में कार्यरत ठेका श्रमिकों को एकमुश्त 2100 रुपए का भुगतान टीवीएनएल के बोर्ड अॉफ डायरेक्टर की सहमति से अगली बैठक में किया जाएगा। यह वृद्धि उन्हें पूर्व से मिल रहे वेतन एवं अन्य भतों के अतिरिक्त प्रत्येक माह मिलेगी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से अधीक्षण अभियंता प्रहलाद, कार्यपालक अभियंता जेके सिन्हा आदि शामिल थे।