पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला हिंसा समाज का कलंक : शबनम

महिला हिंसा समाज का कलंक : शबनम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किंडरमिशन वर्क जर्मनी के सौजन्य से जन विकास केंद्र हजारीबाग द्वारा महिला एवं बाल व्यापार रोकथाम विषय पर बहादुरपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शबनम परवीन ने कहा कि महिला एवं लड़कियों पर हो रही हिंसा को समाप्त करने की जरूरत है। यह समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि मानव का व्यापार किया जा रहा है, जो हमारे समाज के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तत्पर है। थाना प्रभारी आनंद झा ने कहा कि अशिक्षा और जागरूकता के अभाव के कारण महिलाओं का शोषण हो रहा है। जन विकास केन्द्र के फादर टोमी एजे ने कहा संस्था जिले के जरीडीह, कसमार, पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड में कार्य कर रही है। बाल संरक्षण समिति सदस्य अश्विनी कुमार ने कहा कि लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनका शोषण होता है, इसको रोकने के लिए समिति मदद करेगी। कार्यक्रम को बाराडीह मुखिया सुरेश कुमार गुप्ता, गौतम, लालचंद, प्रेम आदि ने संबोधित किया। संचालन तपन अड्डी धन्यवाद ज्ञापन दिलीप ने किया। मौके पर रवि, दिनेश, प्रकाश आदि उपस्थित थे।

संबोधित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य शबनम परवीन

खबरें और भी हैं...