कार्यकर्ता सम्मेलन 29 सितंबर को
गोमिया | गोमियाविधायक माधवलाल सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 29 सितंबर को नेहरू स्मारक उवि फुटबाल मैदान में होगा। समाजसेवी सह पूर्व मुखिया जगदीश स्वर्णकार ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर ही कार्यकर्ताओं की सहमति बनने के बाद विधायक नई पार्टी में आने की घोषणा कर सकते हैं। सम्मेलन की सफलता के लिए गोमिया, पेटरवार, कथारा एवं करमाटांड़ मुख्य सड़क मार्ग पर दर्जनों तोरणद्वार बनाए जाएंगे। यहां गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंडों के लिए अलग-अलग भोजन पंडाल बनेगा। सम्मेलन में विभिन्न राजनैतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक माधवलाल सिंह पर आस्था व्यक्त करते हुए इनके साथ शामिल होंगे।