सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक
कसमार। आगामी29 सितंबर को गोमिया के नेहरू हाईस्कूल मैदान में स्थानीय विधायक माधवलाल सिंह के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को कसमार में विधायक माधवलाल सिंह के समर्थकों ने बैठक की। इसमें सम्मेलन में कसमार प्रखंड से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर चर्चा हुई।