पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई योजनाओं का किया उद्‌घाटन

कई योजनाओं का किया उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटरवार | गोमियाके विधायक माधवलाल सिंह ने पेटरवार ओरदाना पंचायत के कई गांवों में कई योजनाओं का शिलान्यास उद्‌घाटन किया। विधायक ने सुदूरवर्ती पंचायत उलगड़ा के बारूटुंगरी, पिपराडीह, लिपिंगडीह, धुमधुमिया नर्राबेडा में अलग-अलग ट्रांसफार्मर का उद्‌घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि आज भी इन गांवों में राइटस कंपनी की गलती के कारण बिजली नहीं पहुंच पाई थी। विधायक सिंह ने ओरदाना पंचायत के अंतर्गत पेटरवार तेनुघाट मुख्यपथ पर स्थित चर्चित धार्मिक स्थल खूंटाबाबा में एक डीपबोरिंग तथा ओरदाना पंचायत के जेबरा गांव में एक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। मौके पर मुखिया उर्मिला देवी, नारायण गंझु गुलाबचन्द्र मांझी, गंगा तुरी, पूरण भोक्ता, रामचन्द्र कुमार, दिनेश करमाली आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।