प्रतिमा निर्माण का शिलान्यास किया
गोमिया। गोमियाबैंक मोड़ में गोमिया के विधायक माधवलाल सिंह ने दो लाख रुपए लागत से बनने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा सहित शेड निर्माण का शिलान्यास किया। यहां उन्होंने कहा कि अंबेडकर की भारतीय संविधान बनाने में अहम भूमिका रही और वे हमेशा याद किए जाएंगे। मौके पर विधायक के सचिव अनंत दास, विश्वम्भर दास, प्रोफेसर धनंजय रविदास आदि मौजूद थे।