जनता की भाषा बोलता हूं : योगेंद्र महतो
साड़म | गोमियाविधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित बड़की चिदरी पंचायत के जरकुंडा से कदमा रोड़ तक ढाई करोड़ की लागत से रोड चौड़ीकरण मजबूती करण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त सड़क झुमरा एक्शन प्लान के तहत बनने वाली राज्य संपोषित योजना से बनेगी। उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण पथ को मुख्य पथ से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं पक्ष-विपक्ष की भाषा नहीं बल्कि जनता के समस्याओं के समाधान की भाषा बोलते हैं।