पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कसमार में रिकार्ड 72 प्रतिशत वोटिंग

कसमार में रिकार्ड 72 प्रतिशत वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार | झारखंडविधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को गोमिया विस के कसमार प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से रिकार्ड मतदान 72 फीसदी वोट पड़े। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कसमार प्रखंड के पहाड़ पर बसे उग्रवादी गांव त्रियोनाला उमवि बूथ संख्या 299 में 83 प्रतिशत तथा पहाड़ के नीचे बसे गांव में उमवि मेरमहारा में 85.71 प्रतिशत मतदान हुआ। कसमार उग्रवादी प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। उग्रवादी क्षेत्र त्रियोनाला, केदला, हिसीम आदि क्षेत्रों में लोग खेत खलिहान छोड़कर पहले मतदान फिर जलपान किया।