पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से कोई समझौता नहीं : योगेंद्र महतो

शिक्षा से कोई समझौता नहीं : योगेंद्र महतो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके कमलापुर स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के बच्चों द्वारा आयोजित मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गोमिया के विधायक योगेन्द्र महतो थे। समारोह में अभिभावकों बच्चों को संबोधित करते हुए योगेन्द्र ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार होना भी बेहद जरूरी है। सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में यहां के शिक्षकों द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई की पढ़ाई कर बच्चे काफी संस्कारवान बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल पब्लिक स्कूल ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का काम शुरू किया है उसे पूरा करने में वे हर पल मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने सुदूर पिरगुल क्षेत्र के स्कूली बच्चों को विधायक मद से एक बड़ी बस देने की घोषणा की। मौके पर पटेल सेवा संघ के महासचिव सुरेश कुमार के साथ विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश, सुमन कुमार, उमेश कुमार, संतोष कुमार, झामुमो के उमेश महतो सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।