न्याय की मांग को लेकर दिया जाएगा धरना
गोमिया| प्रखंडकार्यालय समक्ष प्रिया मुर्मू एवं चांदमुनी सोरेन को न्याय दिलाने को लेकर अखिल भारतीय महिला एशोसिएशन एवं इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले की नेत्री शोभा देवी ने बताया कि उक्त दोनों आदिवासी युवतियों के साथ 15 दिसंबर को चित्रपुर में एक होटल में दुष्कर्म हुआ था। जिसमें प्रिया मुर्मू की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अभी तक प्रशासन द्वारा न्याय नहीं किया गया। न्याय की मांग को लेकर एक दिवसिय धरना दिया जाएगा।