चोर को भेजा गया जेल
गोमिया| आईईएलथाना पुलिस ने एक चोर भोला कांदु को पकड़कर जेल भेजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उक्त चोर को उसके द्वारा चोरी गई साइकिल को बेचते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। उसे पुलिस जेल भेजे इसलिए उसने अपने कपड़े में ही मल-मूत्र त्याग दिया। बाद में पुलिस ने उसके कपड़े उतरवाकर साफ सुथरा करवाकर जब जेल भेजने लगा तो वह थाने की दीवार से माथा को पटककर सिर फोड़ लिया और लहु लुहान हो गया। खून से तरबतर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया और दवा तथा उपचार के बाद उक्त चोर भोला कांदु को जेल भेज दिया गया।