पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमियाके विधायक योगेन्द्र प्रसाद बुधवार को पेटरवार प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन, प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता, बीडीओ रजनी रेजिना इंदवार, सीओ विजय सिंह बिरूआ, उपप्रमुंख ललिता सोरेन सहित प्रखंड के अधिकांश पंचायतों के मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य आदि प्रखंड अंचल के पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। मौके पर विधायक प्रसाद ने प्रखंड के पदाधिकारियों कर्मियों को दो टूक कहा कि वर्तमान में चल रहा इस सिस्टम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब ऐसा नहीं चलेगा। समस्याओं के समाधान में रोडा अटकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए कार्यशौली में सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई झेलने को तैयार रहें। जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य रूप से वृद्धा सामाजिक पेंशन, इंदिरा आवास, आय, जाति आवसीय, दाखिल खारिज से संबंधी 690 आवेदन विधायक को सुपुर्द किया। इसे विधायक ने सूचीबद्ध कर 15 दिनों के अंदर निपटारा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। मौके पर, स्वास्थ्य, मनरेगा, कल्याण, पेयजल, पशुपालन, शिक्षा, राजस्व, आर्पूिर्त, पुलिस, बिजली वन विभाग सहित एक दर्जन से अधिक स्टाॅल लगाए गए थे। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डा. अलबेल केरकेटा, बीइइओ राकेश रंजन प्रसाद, अर्चना एक्का, मानु घोष, मनोज िसंह, पारसनाथ महतो, तपेश्वर िसंह, मनोहर मुर्मु, मुकेश महतो, मुमताज अंसारी, शक्तिधर महतो, महेश महतो, मनोज शर्मा, प्रकाश महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।