पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा को बढ़ावा देने से होगा समाज में परिवर्तन

शिक्षा को बढ़ावा देने से होगा समाज में परिवर्तन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके राजकीयकृत क्षेत्र नाथ उच्च विद्यालय, हरनाद में मंगलवार को गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो का अभिनंदन समारोह सह प्रंबध समिति का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रामाक्षय प्रसाद शर्मा एवं संचालन शिक्षक नंदकिशोर नायक ने की। अभिनंदन समारोह विद्यालय परिवार के ओर से आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित विद्याालय के छात्र-छात्राओं, गोमिया विधायक सह प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र महतो ने कहा कि अब क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पूर्व से चरमराई शिक्षण संस्थानों को दुरुस्त करते हुए उच्च तकनीक शिक्षण संस्थान को पूरा करने के लिए वे कटिबद्व हैं। उच्च विद्यालय हरनाद के बेंच, डेस्क, पेयजल, शौचालय, चहारदिवारी निर्माण, भवन अन्य उपकरण की व्यवस्था कराने का आश्वासन विधायक ने दिया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बच्चों में शिक्षा और संस्कार होना बहुत जरूरी है। वहीं कसमार को एजुकेशन हब बनाएंगे। महतो ने यह भी कहा कि कसमार प्रखंड जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराएंगे।

ये थे उपस्थित

रीतादेवी, रामसेवक जायसवाल, कपिलेश्वर महतो, विनय कुमार गोस्वामी, अशोक कुमार सिंह, जगरनाथ महतो, कृष्ण किशोर कपरदार, भरत कपूर, उमेश महतो, पवन कुमार, गोपाल महतो, राजेश्वर महतो, सुनील कपरदार, काशीनाथ महतो, सृष्टिधर महतो, देवशरण महतो, सुरेन्द्र नाथ महतो, विनीत जायसवाल, शैलेश कपरदार, आंनद, शंकर हजाम, दिलीप महतो, सुफल चंद्र महतो, मुरली महतो, नंदन कपरदार, झबुलाल महतो, मनोज महतो, कमलेश्वर महतो, मटुकधारी प्रजापती, जेएई विनोद कुमार, सरिता देवी, राकेश रोशन, मो. मोबीन अंसारी सहित छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित थे।

{ उच्च विद्यालय हरनाद में गोमिया विधायक का अभिनंदन समारोह

{ समारोह में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर बांधा समा