बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का धरना 16 को
गोमिया|विस्थापित बेरोजगारसंघर्ष मोर्चा की बैठक अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में स्वांग वाशरी अतिथिगृह में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विस्थापितों बेरोजगारों के अधिकारों की मांगों को लेकर 16 फरवरी को स्वांग गोविंदपुर परियोजना कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी लिखित सूचना मोर्चा के पदाधिकारियों ने परियोजना पदाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर शंकर पासवान धीरन प्रसाद, मित्रजीत यादव, ईश्वर पांडेय, राजेश शर्मा, आदित्य पांडेय, पंकज कुमार त्रिभुवन दास, प्रभु स्वर्णकार, राजकुमार प्रसाद, शशि प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।