योजनाओं को लेकर एसडीओ ने की बैठक
गोमिया| सरकारीयोजनाओं को समय पर पूर्ण करने को लेकर गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के सभी लाभुकों के अलावा नए पेंशनधारियों को जल्द से जल्द आधार कार्ड नंबर से जोड़ने में तेजी लाया जाए। ताकि पेंशनधारियाें को पेंशन भुगतान में किसी तरह की गड़बड़ी हो। इसके अलावा इंदिरा आवास योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर उनके बकाए किस्त की प्रक्रिया आगे बढ़ाने, वर्ष 2014-15 की सभी मनरेगा के अधीन योजनाएं जो अधूरी है। चालू वित्त वर्ष के 31 मार्च तक पूरी कर उसका प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को सौंपने की बातें कही। एसडीओ ने कहा कि जो भी कर्मचारी एवं मनरेगा कर्मी कार्य में कोताही बरतेंगे उनके खिलाफ कड़ी कारवाई के लिए जिले के उपायुक्त को सूचित किया जाएगा। मौके पर बीडीओ कमलेश्वर नारायण, डाॅ सुरेश प्रसाद, पंचायती राज महेंद्र प्रसाद आदि थे।