दो ट्रांसफाॅर्मर का हुआ शुभारंभ
कसमार| कसमारप्रखंड के टांगटोना पंचायत अन्तर्गत बगियारी गांव में मंगलवार को 100-100 केबी के दो ट्राॅन्सर्फामर का उद्घाटन गोमिया विधायक योगेन्द्र महतो के उपस्थिति में हाजी हबीद अंसारी ने किया। मौके पर गोमिया विधायक ने कहा कि 2015 तक कोई भी गांव बिजली आपूर्ति से वंचित नहीं रहेगा। वहीं कई जन ससमयाओं से बगियारी गांव के लोगों ने उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान गोमिया विधायक योगेन्द्र महतो ने ग्रामीणों को बताया कि बगियारी मोड़ स्थित राजीव गांधी विद्युत सब-स्टेशन में 3 एमवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर दिया जाएगा।