पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव अाराधना से मिलती है मुक्ति : मदन

शिव अाराधना से मिलती है मुक्ति : मदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर लालबंगला स्थित आकाश गंगा काॅलोनी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के तीसरे दिन सोमवार को बाबा भोलेनाथ का अन्नाधिवास हुआ। रात में फल पुष्पाधिवास हुआ। शाम में प्रवचन करते हुए मदन पांडेय ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से सांसारिक बाधाओं से मुक्ति मिलती है। जगत के तारणहार बाबा भोले की अाराधना सभी को करनी चाहिए।

इससे पहले दिन में सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। कुमारी सुनीता, चंदना राय नियोती ने 12 घंटे तक लगातार परिक्रमा की। कौशल पांडेय, दीपक पांडेय, अवध पांडेय, दिनेश पांडेय आदि की देखरेख में अनुष्ठान हो रहे हैं। सतमत सतसंग के जिलाध्यक्ष पीएन प्रसाद, डीएन सिंह, नंदलाल सिंह, शिवपूजन सिंह, योगेश तिवारी, कपिल मुनी दूबे, सत्यनारायण मिश्र आदि आयोजन में सक्रिय हैं।