झामुमो ने किया जमकर प्रदर्शन
झामुमो ने दिया धरना
मोर्चा द्वारा किया जाएगा पुरजोर विरोध
प्रदर्शनकारियोंने कहा कि अध्यादेश के खिलाफ मोर्चा समर्थकों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। समय रहते अगर स्थानीय लोग एक नहीं हुए तो आने वाले दिनों में स्थानीयता को छुपाते हुए राज्य सरकार सभी प्रकार की सरकारी नौकरी बाहरी लोगों को दे देगी। साथ ही यहां के लोग केवल मजदूर बनकर रह जाएंगे।
प्रदर्शन से पूर्व माेर्चा समर्थक बाघमारा चौक से जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शिव प्रसाद महतो, रवींद्र महतो, सीताराम तूरी, रंजीत महतो, सुनील रजक, प्रेम पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
भूमिहीन और बेघर हो जाएंगे स्थानीय लोग
प्रदर्शनका नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के स्थानीय लोगांे के खिलाफ साजिश रच रही है। उक्त अध्यादेश को अगर लागू कर दिया गया तो यहां के लोग भूमिहीन तथा बेघर हो जाएंगे। टुडू ने सरकार पर आराेप लगाते हुए कहा कि सरकार एक षडयंत्र के तहत समस्त भारत को 22 पूंजीपति समूहों के हाथों में गिरवी रखने का काम कर रही है।
बीडीओ को सौंपा मांगपत्र
टुंडी|इधर,झामुमो की टुंडी प्रखंड कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ काे सौंपा गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा घोषित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, सीएनटी एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़ बंद करने, स्थानीय नीति लागू किए बगैर शिक्षकों की बहाली नहीं करने और पंचायत प्रतिनिधि को पूरा अधिकार देने की मांग शामिल है। मौके पर फुलचंद किस्कू, कामेश्वर प्रसाद सिंह, श्रवण टुडू आदि मौजूद थे।
गोविंदपुर| झामुमोप्रखंड समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तस्लीम अंसारी संचालन मिहिर गोप ने किया। मन्नु आलम ने कहा कि स्थानीयता तय किए बिना बहाली गलत है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने को लेकर झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार हावी है। मौके पर अमान अंसारी, शरीफ साह, मिसी लाल मुर्मू, मनोज मुर्मू, मन्ना साह, कृष्णा किस्क आदि थे।