पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में एक की मौत, 10 जख्मी

सड़क हादसे में एक की मौत, 10 जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर | जीटीरोड स्थित कौआबांध में शनिवार की सुबह एक टेंपो के पलट जाने से राघव कुंभकार (50 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। राघव सुबह बरवाअड्डा जाने वाली उक्त टेंपो पर सवार होकर कौआबांध जा रहे थे। कौआबांध में वे चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। वह कुलडंगाल देवली के रहने वाले थे। ढलान के पास एक वाहन ने टेंपो को पीछे से धक्का मार दिया, जिसके कारण टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। राघव को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घायलों में गोड़तोपा निवासी ताहिर अंसारी एवं अन्य शामिल हैं। घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। राघव के दो पुत्र एक पुत्री हैं। जियलगढा के मुखिया सुभाष गिरि ने बताया कि सिक्सलेनिंग कंपनी की लापरवाही से उक्त घटना हुई है। सड़क पर जहां-तहां गड्ढा कर देने से अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...