पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कर सकती है सिंदरी का विकास : जयराम सिंह

कांग्रेस कर सकती है सिंदरी का विकास : जयराम सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरीविधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयराम सिंह यादव ने मंगलवार को धुआंधार जनसंंपर्क किया। जनता को क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। नीतियों से विकास होता है। भाजपा के कारण सिंदरी खाद कारखाना बंद हो गया। कांग्रेस सत्ता में अायी तो सिंदरी का पुनरुद्धार जरूर होगा। भाजपा के छलावे में नहीं आए। प्रदेश में नमो की कोई लहर नहीं है। कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर हाथ छाप पर बटन दबाकर विजयी बनावें। होशो हवाश के साथ कांग्रेस के पक्ष में वोट करें। सिन्दरी के नुतनडीह, गोशाला, कांडरा बाजार, डीवीसी कॉलोनी, डीवीसी गुरुद्वारा मोड़ गए। गोविंदपुर के खिलकलानी, आसन बनी, तिलाबनी, रंगडीह आदि स्थानों पर जनसंपर्क दौरा किया। समर्थकों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का संदेश घर घर पहुंचाने की बात कही। मौकेपर राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, राजू यादव, जाफर खान, कमरान, ददन यादव, आदित्य दूबे, दिलीप मिश्रा, संतोष चौधरी, सुरेश राउत, केडी भूषण, अनिल साव, लालमुनी यादव आदि थे।

सिंदरी में जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी जयराम सिंह यादव अन्य।