- Hindi News
- उर्वरक कारखाना बंद करवाने वाले बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू : जयराम
उर्वरक कारखाना बंद करवाने वाले बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू : जयराम
पंडितनेहरू ने उर्वरक कारखाना सिंदरी का उद्घाटन किया था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2002 में कारखाना को बंद कर दिया। अब भाजपा के लोग कारखाना खुलवाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। सिंदरी की दुर्दशा पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। सिंदरी की जनता झांसे में आने वाली नहीं है। उर्वरक कारखाने को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही खुलवा सकती है। उक्त बातें सोमवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयराम सिंह यादव ने जनसंपर्क अभियान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों की लड़ाई को लेकर हमेशा उन्होंने आंदोलन किया है। कांग्रेस आलाकमान ने उन पर भरोसा किया। उस भरोसे को कतई टूटने नहीं देंगे। सिंदरी का नाम देश में नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। लेकिन आज सिंदरी की स्थिति क्या है किसी से छुपा नहीं है। सिंदरी में उर्वरक कारखाने के साथ-साथ कई मुलभूत सुविधाओं के लिए यहां की जनता जूझ रही है। विधायक चुनाव जीतने के बाद यहां की समस्याओं को निदान करने में अक्षम रहे। कुर्सी पाने के लिए वही विधायक पार्टी बदलकर फिर आमजनों को बरगलाने पर लगे हैं। यादव ने सिंदरी क्षेत्र के मनोहरटांड़, रोहराबांध, गोविंदपुर सहित कई सुदूर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। यादव के साथ विदेशी सिंह, एसएम झा, पूर्णेंदु सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, मुजफ्फर हुसैन राही, रासबिहारी यादव, मुन्ना दूबे, आदित्य दूबे आदि थे।
कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन : यादव
गोविंदपुर|कांग्रेसप्रत्याशीजयराम सिंह यादव ने कहा कि देश में मोदी की चमक फीकी पड़ती जा रही है। कांग्रेस आनेवाले दिनों में फिर सतासीन होगी। सभी वर्गों को लेकर चलने वाली पार्टी कांग्रेस ही है। उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। यादव ने प्रखंड के दर्जनाधिक गांवों का दौरा किया। दौरा में अनिल कुमार साव, प्रियव्रत सिंह चौधरी, किरिटी भूषण रुज, शकील अख्तर, मुबारक अली, इब्राहिम अंसारी, ओमकार नाथ, संजय सिंह, विमल यादव आदि मौजूद थे।
सिंदरी क्षेत्र जनसंपर्क करते समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी जयराम सिंह यादव।