- Hindi News
- अवसर मिला तो करेंगे क्षेत्र का विकास: दुदानी
अवसर मिला तो करेंगे क्षेत्र का विकास: दुदानी
सिंदरीविधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शरत दुदानी ने कहा कि अवसर मिला तो सिंदरी का विकास कर दिखाएंगे। जरूरतमंदों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। हर खेत को पानी हर हाथ को काम मिलेगा। दुदानी ने कहा कि विकास के लिए उन्हें वोट दें। जनता का झुकाव उनकी ओर है। जनता आशा की नजर से देख रहे हैं और दलबदलुओं को चोट देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा की वह जीतते हैं, तो क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्था खोले जाएंगे। शिक्षा के पलायन को रोका जाएगा। बंद उद्योग-धंधों के अलावे नए कल-कारखानों की स्थापना होगी। दुदानी ने सोमवार को गोसाईंडीह बैंक कालोनी, लाल बंगला, आकाश गंगा काॅलोनी, सावलपुर सिमलाटांड़, सहरजोरी, तुमादाहा, पंडुकी, काशीटांड़ आदि क्षेत्रों का दौरा कर विकास के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि वह हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्हें अवसर दें। दौरा में सुभाष गिरि, डीएन सिंह, पीएन प्रसाद, भवदेव सिंह, अमल यादव, गोपाल महतो, धीरेन महतो, संतोष गोप, महेन्द्र कुम्हार, खेदन महतो, विकास मंडल, घनश्याम महतो, कपिल मुनी दुबे, बलराम साव, दिनेश मंडल शामिल थे।
गोविंदपुर में समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते शरत दुदानी।