गोतनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
गोविंदपुर|बैंक काॅलोनीगोसाईंडीह निवासी श्यामल मंडल की प|ी वंदना मंडल ने अपनी गोतनी समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा जेवरात छिनने की प्राथमिकी गोविंदपुर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा कि रविवार की शाम को वह घर पर अकेली थी इस बीच गोतनी रेखा मंडल, दुलाल मंडल एवं विमल मंडल को लेकर आई। जब वह उन लोगों के लिए चाय बनाने लगी, तो रसोईघर में पीछे से आकर दोनों ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट की। इस बीच रेखा मंडल ने आलमारी से सभी जेवरात निकाल लिए। प्राथमिकी दर्ज कर गोविंदपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।