गुरुजी आज करेंगे पांच चुनावी सभा
रांची| झामुमोप्रमुख शिबू सोरेन बुधवार को पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। टुंडी विस क्षेत्र में दो जबकि गांडेय, बोकारो और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में गुरुजी एक-एक सभा करेंगे। सबसे पहले गुरुजी तोपचांची प्रखंड के बेजुडीहा हाईस्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे टुंडी के शहरपुरा मैदान, गिरिडीह के लेदा फुटबॉल मैदान, चास के मानगो फुटबॉल मैदान और गोविंदपुर प्रखंड के बिराजपुर में सभाएं करेंगे।