चालक के लापता होने का सनहा दर्ज
गोविंदपुर | गोविंदपुरअंतर्गत तिलकरायडीह निवासी बबलू पोद्वार ने थाने में आवेदन देकर स्कार्पियो सहित चालक के लापता होने का सनहा दर्ज कराया। आवेदन में उन्होंने कहा है कि कुम्हारडीह निवासी चालक बाटुल मंडल शनिवार को उनकी स्कार्पियो संख्या जेएच 10 एएम /1676 से दुमका जाने के लिए निकला था। उसका मोबाइल बंद मिल रहा है। खोजबीन के बाद भी उसका अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।