ब्लॉक फोर में राकोमसं का धरना शुरू
सोनारडीह | टंडाबारीमें जलापूर्ति की व्यवस्था, सोनारडीह मोड़ से तेतुुलिया जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने, जगदीश कमार के आश्रित को नियोजन देने सहित 26 सूत्री मांगों को ले राकोमसं ने गोविंदपुर क्षेत्र के ब्लॉक फोर कोलियरी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरना पर बैठने वालों में अशोक कुमार सिंह, बलदेव सिंह, सुरेश कुमार आदि हैं।