संदेहास्पद स्थिति में महिला मरी
गोविंदपुर . आसनागांव में निर्मल कुंभकार की नवविवाहिता प|ी वंदना देवी (21) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। खड़काबाद निवासी वृंदावन कुंभकार की बेटी वंदना की शादी पांच माह पूर्व आसना निवासी बबलू कुंभकार के पुत्र निर्मल के साथ हुई थी। इस संबंध में बबलू ने थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा मोटरसाइकिल मोबाइल की मांग की जा रही थी। किसी तरह मोबाइल की मांग पू की गई। अर्थाभाव में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं की जा सकी। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुर, सास लीला देवी, पति निर्मल कुंभकार, चाचा ससुर जादू कुंभकार, साधु कुंभकार एवं डब्लू कुंभकार ने दहेज के लिए वंदना की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने इस संबंध में कांड अंकित किया है। छानबीन जारी है।