कैजुअल मजदूरों का भी इलाज
गोविंदपुर¿ विद्युतविकास कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और विधायक समरेश सिंह ने डीवीसी के चेयरमैन के साथ मिलकर डीवीसी के कैजुअल मजदूरों की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि साढ़े चार हजार रुपए कैजुअल मजदूरों को मिलते हैं। इस वेतन से परिवार पालना संभव नहीं है। विधायक ने कैजुअल मजदूरों को नियमित करने की बात कही। चेयरमैन ने उन्हें नियमित करने में असमर्थता जताई, पर उन्होंने कैजुअल को चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति दी। वेतन और सुविधा बढ़ाने को लेकर त्रिसदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ की तरफ से तारकेश्वर तिवारी, सर्वानंद ओझा, पार्थ और संग्राम सिंह भी मौजूद थे।