पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार. गोविंदपुर

डीबी स्टार. गोविंदपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. गोविंदपुर

लालबंगला आकाश गंगा काॅलोनी में नवनिर्मित शिव मंदिर की पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को प्रातः जल यात्रा , पंचांग पूजन संध्या को मंडप प्रवेश प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। आकाश गंगा काॅलोनी से निकली जलयात्रा जियलगढ़ा जीटी रोड होते हुए कालाडीह नदी तट तक पहुंची। वहां से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक कलश लेकर पहुंचे। गाजे-बाजे झांकी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलयात्रा निकाली गई थी। यात्रा में पीएन प्रसाद, विनोद सिंह, सुभाष गिरि, भवदेव सिंह, तारकेश्वर झा, परमानंद गिरि, अवनीकांत झा, सुबोध ठाकुर, आरटी पांडेय आदि शामिल थे।

रविवार को मंडप की देवी-देवताओं का पूजन, भोलेनाथ का जलाधिवास, अग्नि स्थापना संध्या, सोमवार को अनाधिवास एवं रात्रि में फल पुष्पाधिवाश, मंगलवार को भगवान का स्नान, नगर भ्रमण, रात्रि में शज्याधिवास, बुधवार को भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा अभिशेक , हवन, पूर्णाहूति विसर्जन, ब्राहमण भोज एवं भंडारा आयोजन किया गया है। सभी कार्यक्रम आचार्य कौशल किशोर पांडेय की देखरेख में हो रहा है।

नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली जलयात्रा

प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।