पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य जाति को 25 प्रतिशत इंदिरा आवास : कृष्णा किशोर

सामान्य जाति को 25 प्रतिशत इंदिरा आवास : कृष्णा किशोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक लेखा प्रशासन कृष्ण किशाेर ने कहा कि सामान्य जाति 25 प्रतिशत तथा विकलांगों को 3 प्रतिशत इंदिरा आवास देने का प्रावधान है। सूचना अधिकार के तहत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर से इंदिरा आवास का आवंटन ग्राम पंचायतों में किया जाता है। बीपीएल सूची में नाम तथा प्रखंड स्तर पर तैयार की गई प्रतीक्षा सूची के आधार पर इंदिरा आवास का आवंटन होता है। यह कार्य प्रखंड स्तर से पंचायत में बीपीएल संख्या के आधार पर किया जाता है। जानकारी में निदेशक ने कहा कि इंदिरा आवास का चेक काटने का अधिकार प्रखंड विकास पदाधिकारी को है। इसमें मुखिया की भूमिका सही लाभुक की पहचान कर प्रखंड कार्यालय को सूचित करना है। उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास मार्गदर्शिका के अनुरूप विकलांगों को तीन प्रतिशत तथा सामान्य जाति को 25 प्रतिशत कुल लक्ष्य का आवंटन किया जाता है।