पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका के गायब होने का सनहा दर्ज

बालिका के गायब होने का सनहा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर | केन्दुआडीहएफ बी सेक्सन निवासी उदय रवानी ने अपनी 10 साल की पुत्री नंदनी कुमारी की गुमशुदगी का सनहा गोविंदपुर थाने में दर्ज कराया है। रवानी ने कहा है कि उनकी पुत्री लाल बंगला आकाश गंगा काॅलोनी निवासी अपने मौसा विष्णु कुमार सिंह के घर से केन्दुआ जाने के लिए सोमवार दिन दो बजे निकली थी, जो अब तक घर नहीं पहुंची है। पुलिस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उक्त मामले को छानबीन कर रही है।

कौआबांधमें दुर्गापूजा समिति गठित : गोविंदपुर| कौआबांधमें इस साल भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। दुर्गामंदिर कौआबांध में मंदिर समिति के अध्यक्ष राम अयोध्या सिंह की अध्यक्षता में दुर्गापूजा समिति गठित की गई। कमलेश सिंह अध्यक्ष, प्यारेलाल साव सचिव, हरेराम सिंह संयुक्त सचिव, अजीत साव कोषाध्यक्ष, सोनू सिंह बनाए गए।