बस-ट्रक की टक्कर में चार जख्मी
गोविंदपुर | ऊपरबाजार मोड़ के समीप सोमवार को एक ट्रक और बस में टक्कर हो गई। इस घटना में चालक सहित चार लोग जख्मी हो गए। इस दौरान जीटी रोड अवरुद्व हो गया। बताया जाता है कि डब्ल्यूबी 31 /3327 नंबर के ट्रक ने जेएच10एएम /9702 नंबर की मनमोहन बस को निरसा में पीछे से ठोकर मार दी। इसके बाद ट्रक गोविंदपुर की ओर भाग निकला। बस चालक ने ट्रक को पकड़ने के लिए पीछा करते हुए ऊपर बाजार में ठोकर मार दी, जिससे ट्रक पलट गया तथा बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस में कोई सवारी नहीं था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।