जीवंत होंगे लोक शिक्षा केंद्र : धर्मदेव राय
गोविंदपुर|जिला शिक्षापदाधिकारी सह साक्षरता वाहिनी के जिला सचिव धर्मदेव राय ने कहा कि साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत पंचायतों में संचालित लोक शिक्षा केंद्रों को जीवंत बनाना है। राय सहराज स्थित चेतना महाविद्यालय में आयोजित जिला साक्षरता वाहिनी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पंचायत स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रम, सांसद आदर्श ग्राम, जनधन योजना, योजना बनाओ अभियान के एवं अन्य सरकारी कार्यक्रमों में साक्षरता कर्मियों को सक्रिय भागीदारी अपनाने की अपील की। सांसद आदर्श ग्राम में विकास के साथ-साथ सभी लोगों को साक्षर बनाना है।