बेरोजगारों के लिए जमसं करेगा आंदोलन : संजीव
लायंस क्लब के शिविर में 150 मरीजों की जांच
लायंसक्लब ऑफ कतरास कपल्स द्वारा रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शहर के स्थानकवासी जैन भवन (गुजराती) में किया गया। शििवर में मां सदाव्रती आई हास्पिटल गोविंदपुर से आई डाक्टरों की टीम ने 150 मरीजों के अांखों की जांच की। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई उनका नि:शुल्क ऑपरेशन गोविंदपुर में किया जाएगा। मरीजों को लाने ले जाने की व्यवस्था क्लब की ओर से की जाएगी। शिविर को सफल बनाने में अरूण मेहरा, आशीष संघई, संजय नागपाल, मनोज खेमका, मनोज गुप्ता, धर्मेश राठौर, रवि खैतान, विजय चक्रवर्ती, दीपक बेगड़, प्रभाष वर्मा, कमलेश अग्रवाल, राजवीर सिंह आदि का योेगदान रहा
एसीसीसिंदरी प्रबंधन मजदूरों का शोषण करना बंद करें। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करें, अन्यथा जमसं एसीसी प्रबंधन की मनमानी के विरुद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने के लिए बाध्य हो जाएगा। उक्त बातें रविवार को जमसं सिंदरी कार्यालय में झरिया विधायक सह जमसं संयुक्त महामंत्री संजीव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। जमसं सिंदरी शाखा सचिव गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह को षडयंत्र के तहत जेल भिजवाने का आरोप एसीसी प्रबंधन पर लगाते हुए विधायक ने कहा कि प्रबंधन हठधर्मिता छोड़े। मजदूरों बेरोजगारों की समस्याओं पर जमसं प्रतिनिधियों से वार्ता कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का कार्य करे। कहा कि मजदूर बेरोजगारों के हक की रक्षा के लिए जो भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता से पूर्व सिन्दरी जमसं कार्यालय पहली बार पहुंचे विधायक संजीव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर लक्की सिंह, अशोक शर्मा, राजजतन राय आदि थे।
सिंदरी में पत्रकारों को जानकारी देते विधायक संजीव सिंह।