जोरिया का पुल धंसने से आवाजाही ठप
गोविंदपुर |गोविंदपुर प्रखंड के मोहनपुर से पूर्वी टुंडी प्रखंड के फतेहपुर के बीच जोरिया का पुल टूट जाने से दर्जनों गांवों के लोगों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। लोगों को इससे चार किलो मीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। सिंघरायडीह, बामनवाद, रघुडीह, आसना बड़दोही, खेपनाडीह, मोहलीडीह, कालीडीह, आदि गांवों के लोग इससे प्रभावित हैं। अताउल अंसारी ने विभागीय अधिकारियों से पुल बनाने की मांग की है।